फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल आपूर्ति नहीं होने से 100 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जल आपूर्ति नहीं होने से 100 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटवाए
विज्ञापन

मंडावली। जल निगम की टंकी का बोरिंग खराब होने से लोग एक साल से पेयजल की किल्लत का सामना कर रहे हैं। लंबे समय से पानी की आपूर्ति नहीं होने से करीब 100 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटवा लिए हैं।
मंडावली स्थित जल निगम की टंकी से क्षेत्र के नयागांव, सिकरौड़ा, सैफाबाद, मीरमपुर बेगा, फजलपुरमान समेत एक दर्जन गांव से करीब 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जुड़े हैं। ग्रामीण इकबाल अहमद, वाजिद, ताहिर, तसलीम, खलील, शकील, यासीन, गुड्डू, मेहताब, राजीव, हबीब का कहना है कि मंडावली में जल निगम की टंकी का बोरिंग पिछले वर्ष अक्तूबर में खराब हो गया था, जिस कारण क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित हो गयी थी। एक साल बीतने के बाद भी जल आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। ग्रामीण कई बार टंकी की सप्लाई शुरू कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन जल निगम के अफसर इस समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं। पानी नहीं मिलने से क्षेत्र के 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटवा लिए है। उपभोक्ताओं ने जल निगम विभाग से टंकी का नया बोरिंग कराकर जल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मंडावली में टंकी के नए ट्यूबवेल का नवीनीकरण के लिए इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है, धनराशि आते ही ट्यूबवेल का नवीनीकरण कराया जाएगा। - भरत सिंह, एक्सईएन, जल निगम बिजनौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें