फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के छात्रों ने बनाई 'बाला' की तस्वीरें, आयुष्मान खुराना ने शेयर कर बताया अद्भुत

Wed, 06 Nov 2019 02:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयुष्मान खुरान की अगली फिल्म बाला 8 नवम्बर को रिलीज हो रही है। वह लगातार फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना सोमवार को वाराणसी पहुंचे थे। इस दौरान वह देर शाम दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन


आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें फिल्म में उनके किरदार को बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने तैयार किया है। आयुष्मान ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के छात्रों द्वारा बनी अद्भुत तस्वीर'।

उनकी इस पोस्ट को करीब एक लाख 94 हजार लोगों ने पसंद किया है जबकि 353 लोगों ने कमेंट किया है। हालांकि आयुष्मान की फिल्म रिलीज से पहले ही कई विवादों में घिर चुकी है। मेकर्स पर कहानी चुराने, गानों को बिना अनुमति रीक्रिएट कर फिल्म में उपयोग करने आदि का आरोप लगा है।
विज्ञापन


इसके पहले फिल्म 'उजड़ा चमन' के मेकर्स ने भी फिल्म की कहानी, सब्जेक्ट जैसे कई मुद्दों पर बाला के मेकर्स को आड़े हाथों लिया था। आयुष्मान इस फिल्म में राज कपूर, अमिताभ बच्चन सहित करीब 8 एक्टर्स की मिमिक्री करते नजर आएंगे।

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इस फिल्म बाला में एक ऐसी वकील का किरदार निभा रही हैं, जिसे समाज में त्वचा के रंग के चलते बेइज्जती का सामना करना होता है। फिल्म में यामी गौतम, सौरभ शुक्ला, जावेद जाफरी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है और प्रोडक्शन दिनेश विजन का है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें