फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत नगर के हिम्मतपुर बकुचियां में बीती रात ससुराल में रह रहे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मृतक की बहन ने आरोप लगाया है कि उसके भाई को ससुराल वालों ने हत्या की नीयत से मारा पीटा और घर के छत से उसे नीचे गिरा दिया। बहन ने मौके पर पहुंच कर जब ससुराल वालों पर दबाव बनाया तब वे उसे अस्पताल लेकर लेकर गए जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

रहमुद्दीन उर्फ बेचू (32) का ससुराल उसके मोहल्ले मे ही है। वह अपना घर छोड़ पत्नी रोजी और दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था। वह पेशे से वाहन चालक था। बहन चांद तारा के अनुसार रात उसे खबर मिली की उसके भाई का शव ससुराल के पास ही सड़क पर पड़ा है तो वह रात ही वहां भाग कर पहुंची। वहां देखा तो भाई की सांस चल रही थी। उसने ससुराल वालों पर दबाव बनाया तब वे उसे रात्रि लगभग 11.30 बजे राजकीय एमबीएस अस्पताल लेकर गए जहां उपचार शुरू होने से पहले ही रहमुद्दीन ने दम तोड़ दिया।
बहन ने पुलिस को दिए तहरीर में ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि ससुराल में रहता था और आए दिन ससुराल वालों से झगड़ा होता था। इस बावत भदोही कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर ही मुकदमा लिख कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें