फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से हुआ जलभराव, आवागमन में हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। गोपीगंज नगर पालिका क्षेत्र की नालियां जाम होने से सड़कों पर पानी भर गया। ज्ञानपुर में जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर कीचड़ के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

बीते तीन चार दिन पहले हुई बारिश के बाद अभी सभी जगहों से जलभराव की समस्या दूर हुई भी नहीं कि बुधवार की रात से मौसम बदलने लगा। बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर दोपहर करीब 12 बजे तक रिमझिम बारिश हुई। ज्ञानपुर के अंबस्ट गली में जलजमाव से लोगों को परेशानी हुई। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर खोदाई के कारण बिखरी मिट्टी सड़क पर फैल गई। इससे कीचड़युक्त सड़क पर आवागमन में लोगों को परेशानी होनी लगी। इसी तरह गोपीगंज में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें