फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण रोकने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही के डीघ ब्लाक के गोपालपुर-उपरवार के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गोपीगंज कोतवाली के समक्ष प्रदर्शन कर पंचायत भवन का निर्माण कार्य रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि गांव की सरकार गठन हुए लगभग पांच माह से अधिक का समय बीत चुका है। गोपालपुर उपरवार समेत कई अन्य गांवों निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान प्रदेश सरकार की मंशा पूरी करना चाहते हैं लेकिन मनबढ़ लोग व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को जब पंचायत भवन का निर्माण शुरू कराया गया तो कुछ लोगों ने रोक दिया। पूर्व के दिनों में डीघ ब्लाक प्रशासन और जिला स्तर पर शिकायत की गई जिस पर न ब्लाक अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सके न जिला स्तर पर मामले में रुकावट बनने वालों को चिन्हित कराया जा सका।
एक सप्ताह में मामले का निस्तारण कर पंचायत भवन को पूर्ण नहीं कराया गया तो ग्रामीण डीएम का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पंचायत भवन के लिए आरक्षित भूमि की रिपोर्ट राजस्व विभाग से प्राप्त कर पूरा कराया जाएगा। व्यवधान डालने के मामले की जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें