फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई विकास खंड के चंद्रपुरा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाकर मामले की निष्पक्षता से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चेताया कि मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि खाद्यान वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। गरीबों में नियमित राशन का वितरण नहीं हो रहा है। कार्ड धारकों को यूनिट से कम राशन दिया जा रहा है। खाद्यान का नियमित वितरण न होने से कार्डधारकों में रोष है। इस मौके पर बसंतलाल, ललईराम, अजय, जगरनाराण, रामप्यारे, धनरा देवी, लालती देवी, धर्मेंद्र मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें