फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: घोटाले में सिडको के अधीक्षण अभियंता सहित दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Thu, 05 Aug 2021 11:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

25 लाख के घपले में एक साल पूर्व मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजे गए।
विज्ञापन
पूर्व अधीक्षण अभियंता सरोज श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के चकगुमानी में निर्माणाधीन आश्रम पद्धति विद्यालय घोटाले के मुख्य आरोपित यूपी सिडको के पूर्व अधीक्षण अभियंता सरोज श्रीवास्तव और अवर अभियंता एमपी सिंह को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


चकगुमानी गांव में गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए वर्ष 2012-13 में आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण शुरू हुआ था। शासन की ओर से इसके लिए 13.50 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निगम ने सिडको को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी। प्रोजेक्ट पूरा होने पर विलंब हो गया तो रिवाइज स्टीमेट शासन को भेजा गया।

वर्तमान में इसकी लागत 16 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। इस बीच अभियंताओं ने इसमें लाखों का घोटाला कर दिया। ठेकेदार शशिचंद मिश्रा ने बगैर काम कराए 35 लाख का भुगतान होने की शिकायत की, जिस पर शासन ने इस मामले की जांच कराने का निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिया। मामले की जांच हुई तो 25 लाख का घपला सामने आया।

विज्ञापन

शासन के निर्देश पर तत्कालीन अधीक्षण अभियंता सरोज श्रीवास्तव और अवर अभियंता एमपी सिंह के खिलाफ इस वर्ष फरवरी में 420, सरकारी धन का दुरुपयोग सहित कई धाराओं में सुरियावां थाने में मुकदमा दर्ज किया। इस बीच जांच के चलते नौ साल बाद भी प्रोजेक्ट तैयार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे सुरियावां थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने सूचना मिलने पर एमपी सिंह निवासी टकटकपुर थाना  कैंट जनपद वाराणसी को उसके घर से और सरोज श्रीवास्तव निवासी रामचन्द्रपुर सलोरी थाना कर्नलगंज जनपद प्रयागराज को सुरियावां तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिह ने कहा कि दोनों छह महीने से वांछित थे। सुरियावां पुलिस ने गिरफ्तारी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें