फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस दिन से बंद पड़ा नलकूप, किसानों ने किया प्रदर्शन 17-16-14

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। लालानगर उपकेंद्र और फीडर के पूरेदीवान गांव में 20 दिनों से राजकीय नलकूप बंद होने से नाराज किसानों ने रविवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया है कि 19 दिन पूर्व राजकीय नलकूप पर लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था। बदलने के लिए बार-बार शिकायत की जा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसान नागेश्वर प्रधान ने नाराजगी जताया। कहा कि गांव के लगभग पांच सौ बीघे उपजाऊ खेत की सिंचाई करने के लिए विभाग ने नलकूप को चलाने के लिए ट्रांसफार्मर लगवाया है। जो आए दिन किसी न किसी कारण खराब ही रहता है। 19 दिन पूर्व अचानक हुई शार्टसर्किट में ट्रांसफार्मर जल गया। गांव गंगा नदी से सटे होने के कारण यहां के खेतों में बारिश का पानी अधिक दिनों तक नहीं टिक पाता। यहीं कारण है कि धान समेत अन्य मौसमी फसल की सिंचाई करना किसानों के लिए मजबूरी बनी रहती है। राजधर ने कहा कि प्रदेश सरकार हेल्पलाइन नंबर 192 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद 24 व 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने की व्यवस्था दी है जिसका कोई असर नहीं है। उपकेंद्रों का अनुरक्षण कार्य जब से निजी कार्यदाई संस्थाओं के हाथों में गया है तब से स्थिति और बिगड़ रही है। कारण है कि अधिकारी अपनी रिपोर्ट लगाकर कान बंद कर लेते हैं और कार्यदाई संस्था जब तक अपनी मंशा में सफल नहीं हो जाती है तब तक आगे नहीं बढ़ता। दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलने की पहल नहीं हो सकी तो किसान सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सिद्धनाथ, दुर्गाप्रसाद, चंद्रमणि, रामअचल, मुंशीलाल, चिरंजीव, बृजलाल, समेत बड़ी संख्या में किसान रहे। अधिशासी अभियंता नलकूप संजय भारती ने कहा कि जिले में कुल राजकीय नलकूपों की संख्या 520 है। किसी भी ब्लाक क्षेत्र से जुड़े गांवों में ट्रांसफार्मर के अभाव बंद पड़े नलकूपों की समस्या दो से तीन दिन में दूर करा दी जाती है। पूरेदीवान गांव के मामले में विद्युत विभाग को लिखापढ़ी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें