फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की ताकत से बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी: प्रह्लाद दास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। समाज की ताकत से राजनीतिक समेत किसी भी क्षेत्र में भागीदारी का सपना पूरा किया जा सकता है। यह बातें रविवार को गोपीगंज में आयोजित अखिल भारतीय कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल महासभा के परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लादास गुप्ता ने कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, मोदनसेन महराज के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित कर हुआ। प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी अति पिछड़ी जाति को राजनीति में उचित स्थान न मिलना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर रहा है। समान भागीदारी के लिए आगामी दिनों मोदनवाल समाज सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगा। प्रांतीय महामंत्री ज्ञानप्रकाश मोदनवाल ने बताया कि महासंघ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला, प्रशिक्षण, त्रैमासिक कार्यक्रम चलाकर जागरूक कर रहा है जिसका असर आने वाले समय में दिखेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.घनश्यामदास मोदनवाल ने कहा कि हक-अधिकार से वंचित समाज को जगाने का समय आ चुका है यह तभी संभव है जब तक सबकी सहभागिता मिलेगी। समापन पर मोदनसेन महराज का अनुशरण कर समाज को जगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर चिंरौजीलाल मोदनवाल, शिवशंकर मोदनवाल, देवीप्रसाद, कमल मोदनवाल, अजय, कमल मोदनवाल, जयशंकर मोदनवाल, हरिशंकर मोदनवाल,आलोक आर्य, राजाबाबू, मंगल प्रसाद, हेमबाबू, अनिल कुमार, विंध्यवासिनी मोदनवाल, विनोद, दीपक मोदनवाल, मनोज मोदनवाल, राजेश मोदनवाल, संतोष मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें