फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: एक दिन के लिए डीएम बनीं आकांक्षा, सुनी लोगों की फरियाद; BSA बनकर वैष्णवी ने निभाई खास जिम्मेदारी

Wed, 09 Oct 2024 07:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही में एक दिन के लिए टॉपर आकांक्षा ने डीएन की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने पीड़ितों की फरियाद सुनी और लोगों की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। टॉपर आकांक्षा आईएएस बनना चाहती हैं। जिलाधिकारी ने आकांक्षा को पुष्पगुच्छ भेंट किया।
विज्ञापन
एक दिन के लिए डीएम बनीं आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मिशन शक्ति के फेज-5 के तहत अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हाईस्कूल की टॉपर आकांक्षा एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनीं। इस दौरान पीड़ित महिलाओं और फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। इसी तरह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा वैष्णवी वर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बनकर विभागीय कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी विशाल सिंह के मार्गदर्शन में हाईस्कूल में प्रदेश में 10वीं रैंक और जिले की टापर बयांव निवासी आकांक्षा पांडेय को एक दिन के लिए सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी समेत अन्य अफसरों ने सांकेतिक डीएम को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। आकांक्षा ने कई फरियादियों के पत्रक देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस बनना चाहती है आकांक्षा

जिलाधिकारी ने आकांक्षा को आईएएस की कार्यशैली के बारे में बताया। जिसके बाद आकांक्षा ने लोगों की समस्याएं सुनी और सुलझी हुई अधिकारी की तरह लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया। मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, डीआईओएस अंशुमान, सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार आदि रहे। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डीघ की छात्रा वैष्णवी वर्मा को एक दिन के लिऐ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया। वैष्णवी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चल रहे कार्यों की समीक्षा और उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। बीएसए ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
 
आकांक्षा ने कहा कि वह भविष्य में यूपीएससी की तैयारी करके आईएएस बनना चाहती है। उसने कहा कि जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। मैं सभी बहनों से अपेक्षा करती हूं कि वह भी पढ़ लिखकर अच्छे पदों पर आसीन होकर समाज, देश व महिलाओं और बच्चों की सेवा करें, जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें