ज्ञानपुर/गोपीगंज। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा शासन में प्रत्येक वर्ग के लोग परेशान है। ये बातें लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने मंगलवार को गोपीगंज में आयोजित चौपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने आओ चलें बूथ अभियान के तहत समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार से हर वर्ग त्रस्त हो चुका है और बदलाव लाने का सपना देख रहा है। केंद्र सरकार ने किसानों का अहित करने के लिए कृषि विरोधी कानून समेत ऐसी नीतियों को पूंजीपतियों के इशारे पर पारित करना चाहती है जो आने वाले समय में हानिकारक साबित होगी। प्रदेश सरकार न महंगाई पर अंकुश लगाने में सक्षम है न ही भ्रष्टाचार, जंगलराज, उत्पीड़न को दूर कर पा रही है। गलत नीतियों के कारण बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। तानाशाही से मुक्ति तभी मिलेगी जब समाजवादी विचारधारा की नीतियां जन-जन तक पहुंचाकर यूथ और बूथ को मजबूत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का नरउर, मटरु महावीर जगरनाथपुर, करियांव आदि स्थानों पर स्वागत किया।
इस मौके पर विकास यादव, नीलम मिश्रा, अजीत यादव, उमेश बिंद, मयक यादव, धर्मेंद्र मिश्र, धीरज तिवारी, अंजनी सरोज, लक्ष्मीकांत तिवारी, शशांक मिश्र, अरुण मौर्य, संतलाल यादव, बाबा बिंद, मनोज यादव, रत्नेश मिश्रा, संदीप मिश्र उपस्थित रहे।