फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पांसरशीप योजना में अब तक हुआ महज 14 बच्चों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गरीब, निराश्रित बच्चों, बाल मजदूरों की बेहतर देखभाल, उनकी शिक्षा आदि के लिए चलाई जा रही स्पांसरशिप योजना में अब तक महज 14 बच्चों के चयन किए जाने का मामला मंगलवार को विकास भवन में बाल संरक्षण इकाई की बैठक में उठा।
विज्ञापन

यूनिसेफ के पदाधिकारी ने इस मुद्दे को उठाया तो जिम्मेदार लोग अपना-अपना बचाव करने के लिए तरह-तरह का तर्क देते नजर आए। इस पर अध्यक्षता कर रहे सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने सभी को निर्देश दिया कि सक्रियता दिखाते हुए पारदर्शी तरीके से इस योजना में बच्चों का चयन करें। निर्धारित लक्ष्य 40 के सापेक्ष अब तक महज 14 के चयन को लेकर उन्होंने जिम्मेदारों से इसका कारण भी पूछा। बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में सबसे पहले बाल मजदूरी करने वाले बच्चों के रेस्क्यू में तेजी लाने को चर्चा की गई। बीते दिनों भदोही में मिले बाल मजदूरों के संबंध में भी चर्चा हुई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने रेस्क्यू के दौरान आने वाली समस्याओं, वाहन की दिक्कत आदि के बारे में बताया तो सीडीओ ने शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में पॉक्सो एक्ट के मामलों में 24 घंटे के भीतर पॉक्सो न्यायालय को भेजी जाने वाली रिपोर्ट को सीडब्ल्यूडी के पास भी भेजने का मुद्दा उठा। इस पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक ने सुधार का आश्वासन दिया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र, बाल विवाह टॉस्क फोर्स की भी बैठक हुई। इसमें निराश्रित पेंशन, घरेलू हिंसा, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड लाइन आदि को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में एएसपी एके वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, सीडब्ल्यूडी के पीसी उपाध्याय, श्रम प्रवर्तन प्रतिमा मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें