फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे 9 से 12 तक स्कूल कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने पर प्रदेश सरकार के निर्देश पर सोमवार से स्कूल-कालेज खुलेंगे। पहले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल कालेजों को खोलने को कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से स्कूलों को खोलने की जानकारी दिए जाने के साथ साथ उन्हें आवश्यक शर्तों से भी अवगत कराया गया है। विद्यालयों में छात्रों को बैठाने के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था कर ली गई है। बच्चों को मास्क लगाकर आने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों की ओर से स्कूल कालेज खोलने के आदेश का स्वागत किया गया है। लोगों का कहना है कि आनलाइन पढ़ाई सभी छात्रों के बस का नहीं। और तो और आनलाइन पढ़ाई आफलाइन पढ़ाई की बराबरी नहीं कर सकता। पहले चरण में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को खोलने को कहा गया है। इस क्रम में नगर के श्री इंद्र बहादुर सिंह इंटर कालेज, एमए समद इंटर कालेज, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज, भदोही गर्ल्स इंटर कालेज आदि द्वारा स्कूल खुलने की जानकारी के साथ साथ छात्रों और उनके अभिभावकों को कोविड गाइडलाइन के अनुपालन संबंधी जानकारी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें