फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के नेतृत्व में जिला अस्पताल ज्ञानपुर और एमबीएस भदोही में कन्या महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बेटियों के जन्म पर केक काटकर सोहर गीत गाया गया। प्रोबेशन विभाग की तरफ से माताओं को बेबी किट प्रदान गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में स्वयं उपस्थित होकर दो दिन के अंदर जन्म लेने वाली तीन बालिकाओं की माताओं अंजू पाल, रीना देवी, शैल कुमारी को सम्मानित किया। उसके बाद बेटी के जन्म पर उनके हाथों से केक कटवाया गया। इस दौरान उपहार स्वरूप बेबी मेडिकल किट, उलेन वस्त्र तथा मिठाई वितरित की गई। एक कन्या की दादी तथा एएनएम की ओर से आज घर लल्ली हुई, जुग-जुग जिया लल्ली हमार’ आदि लोकगीत गाए गए। उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, कला, स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में लड़कियों ने नये प्रतिमान स्थापित किये हैं। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डॉ. जेपी सिंह, संजय कुमार शर्मा, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इसके पूर्व प्रोबेशन विभाग में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने जिला अस्पताल ज्ञानपुर में रंगोली बनाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से लैंगिग भेदभाव अल्ट्रासोनोग्राफी के फायदे और नुकसान पर वाद-विवाद आयोजित की गई। इसमें कई स्कूलों की छात्राएं शामिल हुईं। इस दौरान हमारी बेटी - हमारी पहचान, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया गया। इंटर कॉलेज वर्ग में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज धीरपुर बैदा की छात्रा प्रिया पाल प्रथम, श्रेया यादव द्वितीय, रोशनी गौड़ तृतीय स्थान पर रहीं। हाईस्कूल वर्ग में आयुषी मिश्रा, सृष्टि मिश्रा, स्वाती तिवारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष चक, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, ओपी शुक्ला, जेसी सरोज, अमित दूबे, रोहिताश दूबे, सुरेंद्र कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें