फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार तेज, 51 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित 51 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनके अलावा 11 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 279 हो गई है। तेजी से बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कालीन नगरी में नये साल के शुरूआत से कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ तो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ महीने तक सामान्य स्थिति होने के बाद एक बार फिर संक्रमण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट में 51 नए मरीजों की पुष्टि हुई। भदोही के जमुंद में एक चार वर्षीय बालक, कटरा बाजार में एक ही परिवार के चार सदस्य, ज्ञानपुर के वेदपुर में दो, जोरईं में दो, गहरपुर में एक, गोपीगंज में तीन, उगापुर में एक, गोपीपुर में एक, घोसिया, औरंगाबाद, शुकुलपुर, नरथुआं, खमरिया, डीघ ब्लॉक के डीघ, बैरीबीसा, गांधी, बघेेलीपुर, गोधना, जंगीगंज, भदोही ब्लॉक के चौरी बाजार, रामरायपुर, जलालपुर, जमुआं, सुरियावां के छनौरा, सुरियावां नगर सहित अन्य क्षेत्रों में संक्रमित मिले हैं। उधर, सोमवार को 2,045 लोगों की जांच की गई। इनमें से 1,991 की रिपोर्ट निगेटिव और 51 की पॉजिटिव आई। वहीं दूसरी ओर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने भदोही में संक्रमितों के उपचार के लिए बने एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और कर्मचारियों को व्यवस्था चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें