फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर की घटना को लेकर सड़क पर विपक्ष

विज्ञापन
पा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हिरासत में लेने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते ? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे के वाहन से किसानों को कुचलने के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो गया है। सोमवार को सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ ही किसान संगठनों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हिरासत में लेने के बाद सपाइयों में उबाल आ गया। कलेक्ट्रेट पर हंगामा करने के बाद मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस ने उसे छीन लिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लखमीपुर में जिस तरीके से किसानों पर वाहन चलाया गया है वह अक्षम्य है। किसानों से मिलने जा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। विरोध के दौरान सपाजन मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने जा रहे थे। यह देख पुलिस हरकत में आई और पुतला छीन लिया। सपा ने मांग किया कि किसानों के परिजनों को दो करोड़ और नौकरी, गृह राज्य मंत्री और डिप्टी सीएम का इस्तीफा और दोषियों को 302 के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा जाए। सुरक्षा के मद्देनजर सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तक एडीएम शैलेंद्र मिश्र, एएसपी रविंद्र कुमार वर्मा मयफोर्स मौजूद रहे। सयुस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, जिला महासचिव ह्दय नारायण प्रजापति, पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश सोनकर ने भी धरने को संबोधित किया। इस मौके पर शिवमूर्ति सिंह, प्रदीप यादव, डॉ. नीलम मिश्रा, अंजनी सरोज, शोभनाथ यादव, मनोज आदि रहे।
लखीमपुर की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष रमापति यादव और मंत्री इंद्रदेव पाल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें केंद्रीय मंत्री के बेटे और उसके समर्थकों पर हत्या का मुकदमा, पीड़ित परिवार को 25-25 लाख मुआवजा, घायलों को एक-एक लाख और एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की गई। इस मौके पर राधेश्याम, ह्दय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

इनसे---
आप ने की सीबीआई जांच की मांग
ज्ञानपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर की घटना को लेकर सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि गत 10 महीने में देश के अन्नदाता धरने पर बैठे हैं। केंद्रीय मंत्री के समर्थकों ने जिस तरीके से किसानों पर वाहन चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना ने देश को शर्मसार किया। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। इस मौके पर इसहार अंसारी, उपकेंद्र मिश्रा, संदीप यादव, आशुतोष कुमार सिंह आदि रहे।
इनसेट---
गांधी पार्क में कांग्रेस ने दिया धरना
ज्ञानपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के हिरासत में लेने और लखीमपुर में किसानों पर वाहन चढ़ाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गांधी पार्क में धरना दिया। जिलाध्यक्ष माबूद खान ने कहा कि इस सरकार के दिन भर गए हैं। किसान प्रधान देश में किसानों संग ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोतवाली में गिरफ्तारी देने गए कांग्रेसियों से पुलिस की नोकझोंक हुई। इस मौके पर प्रेम बिहारी उपाध्याय, राजेश दूबे, राज बहादुर, सुरेश चंद्र मिश्र, वसीम अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें