फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस के लिए 35 स्कूल प्रबंधकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने पर संभागीय परिवहन विभाग वाहनों के अधिग्रहण की कोशिश में जुट गया है। विभाग की जांच में अब तक 200 वाहनों का फिटनेस फेल हो चुका है। जिसको लेकर 35 सकूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें स्कूल बसों का जल्द से जल्द से फिटनेस कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों से लेकर अन्य कार्य में लगने वाले मतदान कार्मिकों के उपयोग के लिए वाहन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभागीय परिवहन विभाग के जिम्मे है। ऐसे में फिटनेस फेल होने पर वाहनों निर्वाचन संबंधी कार्य में लगाने में दिक्कत होगी। विशेष रूप से स्कूल वाहन के रूप में प्रयोग किए जा रहे बसों, मिनी बसों सहित अन्य वाहन भी लिए जाते हैं। इसके साथ ही एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे नए शैक्षिक सत्र को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से स्कूल वाहनों के फिटनेस पर भी विभाग की नजर है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि विभागीय रिकार्ड के अनुसार 200 स्कूल वाहनों का फिटनेस फेल है। उन्होंने बताया कि बस सुविधा उपलब्ध कराने वाले विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर उन्हें अपने स्कूल वाहनों का फिटनेस ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाद में जांच पर फिटनेस फेल मिलने पर वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें