फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : मानक दरकिनार, 40 किमी दूर बना दिए गए केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने खूब मनमानी की है। केंद्र निर्धारण में मानक दरकिनार कर दिया गया है। पांच किमी की बजाय 30 से 40 किमी दूर बालिकाओं और दिव्यांगजनों का केंद्र बना दिए गए हैं। मात्र तीन दिनों में 57 स्कूलों ने प्रत्यावेदन देकर आपत्ति दर्ज कराई है। अब परीक्षा समिति इसका निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्च 2022 में संभावित बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 75 विद्यालयों को केंद्र बनाया है। ऑनलाइन भेजी गई रिपोर्ट में संसाधनों का आंकलन करने के बाद भी केंद्र निर्धारण में काफी खामियां सामने आ रही है। केंद्र निर्धारण के लिए अंतिम दिन तक कुल 57 आपत्तियां आईं। जिसमें केंद्रों की दूरी से संबंधित सर्वाधिक 40 आपत्तियां हैं। इसमें परिषद ने दिव्यांगजनों और छात्राओं का केंद्र भी 20, 30 और 40 किमी दूर बना दिया गया है, जबकि मानक है कि पांच किमी से अधिक दूर नहीं होना चाहिए। स्कूलों से आपत्ति आने के बाद विभाग उसके निस्तारण की तैयारी में जुट गया है। केंद्र बनाए गए कई स्कूल-कॉलेज वायस रिकार्डर समेत बोर्ड के अन्य मानकों पर भी खरा नहीं उतर रहे हैं। इसके अतिरिक्त कई केंद्रों की दूरी को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जिले में राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन कुल 183 माध्यमिक और इंटर कॉलेज हैं। हाईस्कूल में 26 हजार 111 और इंटरमीडिएट में 22 हजार 503 परीक्षार्थी सहित कुल 49 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता का कहना है कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को लेकर तर्कसंगत आपत्तियां मांगी गई थीं। अंतिम तिथि तक 57 आपत्तियां मिली हैं। डीएम की अध्यक्षता में केंद्र निर्धारण समिति की बैठक कर आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें