फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी के नाम का नौ बोरी नकली नमक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रांडेड कंपनी के पैकेट में निम्न गुणवत्ता का नमक बेचने की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोढ़ बाजार स्थित दुकान पर छापा मार कर करीब सवा दो क्विंटल नकली नमक बरामद कर लिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार काफी दिनों से एक कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि मोढ़ बाजार में नकली नमक बेचा जा रहा है। उसी आधार पर बृहस्पतिवार को जांच की गई। जांच में पहले दुकान में तो एकाध पैकेट ही मिले, लेकिन गोदाम में जांच में नौ बोरी नकली नमक बरामद किया गया। पैकेट खोलने पर उसका रंग कंपनी के नमक से काफी अलग था। मोढ़ चौकी के उप निरीक्षक श्यामजीत यादव ने बताया कि एक प्रतिष्ठित कंपनी के आपरेशन मैनेजर देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ की गई छापे की कार्रवाई के दौरान ही नमक बरामद किया गया। एक बोरी में करीब 25 किलो नमक होता है। इस तरह से करीब सवा दो क्विंटल नमक बरामद हुआ है। इस मामले में देवेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, फिलहाल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें