जय बाबा बर्फानी ग्रुप के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में हुई। इसमें नवरात्र और रामनवमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। तय किया गया कि रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
ग्रुप के ब्रह्मा मोदनवाल ने बताया कि नवरात्र पर मंदिर के आस-पास विशेष साफ-सफाई और रामनवमी पर प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा में इस बार काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर बने मॉडल आकर्षण के केंद्र होंगे। इस मौके पर विजय देववंशी, राकेश देववंशी, गुड्डू हाशमी, राजेंद्र कमांडो, अनिल मौर्य, सोनू जायसवाल, विशाल सिंह, राजू पंडित, गौतम गुप्ता आदि मौजूद रहे।