कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले बुनकर के घर में घुसकर अश्लीलता करना एक युवक को महंगा पड़ गया। महिलाओं के शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों ने पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया जहां पुलिस ने युवक का चालान कर दिया।
बुनकर परिवार ने बताया कि वह लगभग 35 वर्षों से गांव में रहकर एक कालीन कंपनी में मजदूरी करते हैं उसी से उनका जीवन-यापन चलता है। कई दिनों से गांव का ही एक युवक महिलाओं पर कुदृष्टि लगाकर बुधवार की देर रात घर में घुस कर अश्लीलता करने लगा। शोरगुल पर ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने कहा कि मामले में मिली नामजद तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।