अभोली ब्लाक के वीरमपुर में चल रहे श्रीमद्भभागवत कथा के छठवें दिन बुधवार को कथावाचक शिवशंकराचार्य बैरागी जी ने माता-पिता के महत्व और गुरु की गरिमा के बारे में बताया।
कहा कि माता-पिता से बढ़कर इस संसार में कोई नहीं है। जो अपने माता-पिता की सेवा करता है, उनकी बातों पर अमल करता है उसे कभी कोई कष्ट नहीं होता। गुरु की महिमा का भी बखान किया। इससे पहले उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, गज व ग्राह की कथा को बढ़े ही बेहतर ढंग से सुनाया। बताया कि यहां हर वर्ष कथा होती है। बीते वर्ष कोविड के कारण नहीं हो सकी थी। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह यज्ञ 12 नवंबर से शुरू हुआ है। कथा सुनने के लिए आस-पास गांवों के लोग पहुंचते हैं।