फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की पत्नी की हत्या: घरेलू विवाद को लेकर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद मौके से फरार

Sun, 07 Apr 2024 10:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में एक पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घरेलू विवाद में युवक ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक भदोही तेजवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव में रविवार की सुबह घरेलू विवाद से नाराज पति ने पत्नी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक समेत बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
भरतपुर गांव निवासी मैनेजर गौतम पुत्र जयकरन का उसकी पत्नी शीला से घरेलू बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया। इससे नाराज पति ने घर में ही रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन


परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में जहां कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में खलबली मच गई। मामले की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ औराई भारी फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। 
विज्ञापन


पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी पति फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें