फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान दे दी पर घर में घुसने नहीं दिया सांप

विज्ञापन
घोसिया के जयरामपुर गांव में सांप के काटने से मृत शेरू। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
घोसिया (भदोही)। जान देकर मालिक की रक्षा करने की कुत्तों की वफादारी की कहानी अक्सर कहानियों और फिल्मों में दिखने को मिलता है लेकिन ऐसा ही एक वाकया भदोही जिले में भी हुआ। यहां दो कुत्तों ने घर में घुस रहे सांप से लड़कर उसे मार दिया। हालांकि लड़ाई जीतने के बाद दोनों कुत्तों ने दम तोड़ दिया। यह घटना औराई थाना क्षेत्र के घोसिया इलाके के जयरामपुर गांव की है।
विज्ञापन

जयरामपुर के चिकित्सक डॉ एमवी राजन के मकान पर रविवार की रात लगभग 12 बजे उनके दो पालतू कुत्ते शेरू और कोको गेट पर खड़े थे। गैटमैन गुड्डू भी ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच पांच फीट लंबा और विषैला सांप तेजी से मेन गेट से घर के अंदर घुस रहा था। दोनों पालतू कुत्तों की नजर सांप पर पड़ी। यह देखते ही दोनों पालतू कुत्ते उस पर झपट पड़े और ढाल बनकर खड़े हो गए। शेरू और कोको ने घर में घुस रहे सांप को गेट पर न केवल रोका बल्कि देर तक लड़कर उसपर कई बार हमला भी किया। इस दौरान सांप ने कई बाद दोनों को डसा। कुछ देर बाद दोनों कुत्तों ने सांप को दो टुकडों में बांटकर मार डाला। इसके बाद शेरू और कोको ने भी दम तोड़ दिया। घटना के दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। चिकित्सक अपने पूरे परिवार के साथ केरल गए है़ं। घटना की रात कोको और शेरू के अलावा एक गेटमैन ही घर पर मौजूद थे। गेटमैन गुड्डू ने बताया कि सांप एवं कुत्तों में काफी देर तक लड़ाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें