फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

bhadohi news :  बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचा सटाकर सराफ से दिनदहाड़े आठ लाख के गहने लूटे

Sat, 25 Jun 2022 07:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

समलाकोट के जय कुमार सेठ सुबह 11 बजे घर से पल्हैया स्थित दुकान के लिए निकले। जैसे ही वह कोम गांव के हनुमान मंदिर स्थित ब्रेकर के पास पहुंचे, पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर वारदात को अंजाम दिया
विज्ञापन
चौरी के कोम गांव में हुई आठ लाख लूट की घटना के बाद पीड़ित सराफा कारोबारी से बात करते एसपी डॉ. अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही चौरी थानाक्षेत्र के कोम गांव में शनिवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने सराफ को तमंचा सटाकर दिनदहाड़े आठ लाख के गहने, नकदी लूट ली। सूचना पर एसपी डॉ. अनिल कुमार और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ने पीड़ित से जानकारी ली।
विज्ञापन


समलाकोट निवासी जय कुमार सेठ शनिवार को सुबह 11 बजे घर से बाइक लेकर पल्हैया स्थित दुकान के लिए निकले। जैसे ही वह कोम गांव के हनुमान मंदिर के पास स्थित ब्रेकर के पास पहुंचे, पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। 
 
विज्ञापन

इसके बाद नकाबपोश बदमाशों ने जय की कनपटी पर असलहा सटाकर बाइक की डिकी में रखे डेढ़ सौ ग्राम सोने के गहने और नकदी लूट ली और पल्हैया की तरफ भागे। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बदमाश आठ लाख के गहने और 60 हजार रुपये लूट ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।

एसपी भी पहुंचे। उन्होंने कारोबारी को भरोसा दिलाया कि जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बता दें कि कारोबारी का परिवार चार साल में तीसरी बार लूट का शिकार हुआ है। 16 नवंबर 2018 को जय कुमार का भांजा घर से दुकान के लिए निकला था, तो उसी स्थान पर बदमाशो ने असलहा सटाकर डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लूट लिए थे। इसी तरह भतीजा अंकुल भी लूट का शिकार हो गया था। 22 नवंबर 2020 को असलहा सटाकर एक लाख रुपये का आभूषण लेकर बदमाश फरार हो गए थे। अंकुल की भी दुकान पल्हैया में जय कुमार के पास ही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें