चौरी के कोम गांव में हुई आठ लाख लूट की घटना के बाद पीड़ित सराफा कारोबारी से बात करते एसपी डॉ. अनिल कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
भदोही चौरी थानाक्षेत्र के कोम गांव में शनिवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने सराफ को तमंचा सटाकर दिनदहाड़े आठ लाख के गहने, नकदी लूट ली। सूचना पर एसपी डॉ. अनिल कुमार और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ने पीड़ित से जानकारी ली।
समलाकोट निवासी जय कुमार सेठ शनिवार को सुबह 11 बजे घर से बाइक लेकर पल्हैया स्थित दुकान के लिए निकले। जैसे ही वह कोम गांव के हनुमान मंदिर के पास स्थित ब्रेकर के पास पहुंचे, पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।