फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों ने जीती कोरोना से जंग, पांच नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। एक जनवरी से अब तक जिले में कुल 89 कोरोना संक्रमित रविवार तक मिले थे। उसमें से एक की मौत हुई थी और दो लोग स्वस्थ हुए थे। सोमवार को सुबह आई रिपोर्ट में पांच नए लोग संक्रमित मिले, जबकि पांच लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। इस तरह से सक्रिय मामलों की संख्या अब भी 86 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार में उतार चढ़ाव जारी है। रोज मामले सामने आ रहे है। जनवरी के शुरूआत में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। कभी दस तो कभी 20 मरीज तक मिले। हालांकि सोमवार को थोड़ी राहत रही। करीब दो हजार लोगों की कराई गई जांच में महज पांच ही संक्रमित मिले। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जरूरी दवाएं देकर उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रैस किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. सतोष चक ने बताया है कि पांच नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। अब कुल मरीजों की संख्या 86 हो गई है। कुछ मरीजों के ठीक होने से सक्रिय मामले 86 हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। संक्रमित मिलने पर होम क्वारंटीन कर इलाज किया जाएगा। 15 साल की आयु से अधिक उम्र के सभी लोग जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन लगवा लें। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें, ताकि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें