ज्ञानपुर। भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से कालीन नगरी के लोग भी मर्माहत है। रविवार को खिलाड़ी, व्यापारी, राजनीतिक दल से लेकर संगठन के लोगों ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी। कहा कि उनके जैसा न कोई था और न ही होगा।
रविवार सुबह लोगों को लता मंगेशकर के निधन की खबर मिली। इसके बाद जगह-जगह शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज की ओर से लता मंगेशकर के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, रमाकांत गुप्ता, रतन लाल अग्रहरी, त्रिलोकीनाथ उमर, कृष्ण कुमार सर्राफ दिनेश कुमार, उमर, अनिल जायसवाल, कमल अवधिया, शेष प्रकाश जायसवाल, राजेंद्र पुष्पकार, मिथिलेश अग्रहरि, आलोक जायसवाल, अनूप चौरसिया, अभिषेक जायसवाल, बेचन सिंह, विनीत मिश्रा, उमाशंकर कसेरा, रामबाबू जायसवाल, विनीत, अग्रवाल ,संजय जायसवाल, राजू उमर, दामोदर अग्रहरि आदि रहे।
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में खिलाड़ियों ने स्वर कोकिला को नमन किया। इस मौके पर आशुतोष तिवारी, धीरेंद्र मौर्या, राजा मौर्य, शिक्षक अनिल कनौजिया, पवन विश्वकर्मा, सनी गौतम गौरव, निशू यादव पंकज यादव सैफ अली अंकित आदि रहे। मोढ़ बाजार में पूर्व प्रधान भोला तिवारी और कस्तूरीपुर में रमापति यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शशिकांत मिश्र, रामेश्वर, प्रमोद महाराज, मुन्ना, तारा शंकर, हीरामनी यादव, विनय दुबे, संतोष यादव, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, राजेश दुबे, गौरीशंकर मिश्र, कुंजबिहारी मिश्र, महेंद्रनाथ पांडेय आदि रहे। सशक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव के नेतृत्व में नागमलपुर स्थित कार्यालय पर शोक जताया गया।