फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण,ईओ से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद गोपीगंज वार्ड नंबर 16 के निवासियों ने शनिवार को शिकायती पत्र अधिशासी अधिकारी को देकर अतिक्रमण पर रोक लगाने मांग की। इस दौरान आरोप लगाया कि नगरपालिका कार्यालय से सटे वार्ड नंबर 16 कस्बा मोहल्ला से जाना जाता है। इस कस्बे में सैकड़ों परिवार जीवन-यापन करते हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। मना करने पर अतिक्रमण करने वाले धमकी दे रहे हैं। जबकि नगरपालिका प्रशासन कई बार नोटिस भी भेज चुका है। बावजूद इसके मोहल्ले के मार्ग पर अतिक्रमण नहीं रुक पा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण के बारे में जेई आबिद खान को जानकारी है इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नगरपालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने कहा कि पालिका के नियम-कानून तोड़ने वालों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें