बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लाए गए थे झुलसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह औराई निवासी मंजू देवी पत्नी सुरेश विश्वकर्मा, आयोजक के बड़े पिता उपरौठ निवासी शिवपूजन यादव, सेउर निवासी आरती देवी पत्नी जितेंद्र चौबे, सहसेपुर निवासी ढोल वादक राम मूरत गौतम, जेठूपुर चौरा निवासी अंकुश सोनी और पुरुषोत्तमपुर निवासी अशोक यादव की मौत हो चुकी है। अब भी अस्पतालों में 70 लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इसमें 10 की हालत चिंताजनक बनी है।
भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी थी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि हादसे की जांच, कार्रवाई, पीड़ितों की सहायता एवं झुलसे बच्चों की पढ़ाई से जुड़े कई सवाल अब तक अनुत्तरित हैं। अमर उजाला से विशेष वार्ता में जिलाधिकारी ने बताया कि अग्निकांड में मृत बच्चों की स्मृति में उनके स्कूल में स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी। प्रत्येक वर्ष स्कूल के बहादुर बच्चे को इसका लाभ मिलेगा।