फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपीगंज में डायरिया से बालक की मौत, चार का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद जगह-जगह हुए जलभराव और फैली गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां बढ़ने लगी हैं। गोपीगंज के सोनिया तालाब स्थिति बस्ती में शनिवार को एक सात वर्षीय बालक अरशद की डायरिया से मौत हो गई। वहीं चार लोगों का इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में कराया गया। स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई और स्वास्थ्य टीम के कैंप की मांग की है।
विज्ञापन

अरशद के परिजनों ने बताया कि उसे उल्टी-दस्त हो रही थी। नगर के ही एक चिकित्सक के यहां इलाज करा रहे थे। हालत गंभीर होने पर शनिवार की को हंडिया ले गए जहां मौत हो गई। तीन दिन पहले 14 वर्षीय कुमकुम निवासी जौनपुर की भी मौत हो चुकी है। वह अपने मामा के घर रहती थी। उधर, नगर के वार्ड संख्या 11 कोईरान मोहाल में शनिवार को डायरिया के चार मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करवाये थे। रविवार को भी सोनी बेगम का इलाज हुआ। वार्ड नंबर सात सरकारी अस्पताल गली निवासी विशाल तिवारी को भी डायरिया के लक्षण मिले। घोसिया की नाजमा, अकरीन, कप्तान सिंह आदि का इलाज हुआ। एक निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एएन सिंह ने बताया प्रतिदिन छह से 8 लोग डायरिया के पीड़ित आ रहे हैं। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. श्रृंगार ने बताया प्रतिदिन दो से तीन की संख्या में डायरिया मरीज आ रहे है। मौसमी संक्रामक बीमारियों से पीड़ित होने वालों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें