मंडलीय प्रशासनिक राजस्व निरीक्षक रवि शंकर चतुर्वेदी ने मंगलवार को सदर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में सावधानी बरतने की हिदायत दी। साथ ही आगाह किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रविशंकर निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने राजस्व रजिस्टर, भूलेख, खतौनी, लेखपाल, रिकार्ड रूम प्रभारी से बात कर शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में सावधानी बरतने की हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम योगेंद्र कुमार, तहसीलदार विजय यादव, नायब तहसीलदार ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।