फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में प्रमासपा ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार बिंद ने चेतावनी दी कि महंगाई पर नियंत्रण होने तक कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेट्रोलियम पदार्थों का दाम बढ़ने का असर अन्य वस्तुओं की कीमत पर भी पड़ रहा है। इससे महंगाई लगातार बढ़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की। प्रदर्शन में शिवनाथ बिंद, श्यामपति बिंद, शिवशंकर बिंद, रामकुमार, प्रेमबहादुर सिंह, सुनील मिश्रा, मनोज कुमार, रामजीत, राहुल, शिवनाथ, शेषमणि, संतोष, मुन्नीलाल, राजदेव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें