फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम:ओवैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मिशन-2022 में पार्टी उत्तर प्रदेश के 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिलाध्यक्ष नियाज अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ओवैसी राजमार्ग से जाते समय औराई के माधोसिंह में कुछ समय के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। अब चुनाव लड़कर मुसलमानों को भी सदन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सीएम योगी और राकेश टिकैत पर जुबानी तंज कसते हुए कहा कि कोई मुझे अब्बा जान बोल रहा है तो कोई मुझे चाचा जान। कमजोर वर्ग का अब्बा बनने में क्या गुरेज है, गरीबों का अब्बा जान हूं और रहूंगा। हमारी लड़ाई हिस्सेदारी की है। प्रदेश में रहने वाले मुसलमान एक ताकत हैं। अब सपा, बसपा और भाजपा ने सिर्फ जातिवाद की राजनीति की है जनता के हक-अधिकार की नहीं। चुनाव के बाद बेरोजगारी, एनकाउंटर के नाम पर समाज के लोग प्रतिदिन मारे जाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा के साथ लड़े जिसमें भाजपा ने बाजी मार ली। हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ कर आवास से नेम प्लेट तोड़ा। जान से मारने की धमकी दी। 13 लोगों के नाम तहरीर देने पर पुलिस ने मात्र पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गोपीगंज नगर में ओवैसी का काफिला न रुकने से समर्थकों में मायूसी रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें