बस्ती जिले में रविवार शाम घर से दिल्ली जाने के लिए निकले गौर थाना क्षेत्र के गोनहा गांव के युवक बिंदु (30) ट्रेन से निकले। वह बभनान रेलवे स्टेशन से जनरल टिकट से सत्याग्रह रक्सौल एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। बाराबंकी और बुढ़वल रेलवे स्टेशन के बीच वह गंभीर अवस्था में रेलवे लाइन किनारे पड़े थे।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गंभीर अवस्था में युवक को पहले नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
मोबाइल के जरिए युवक की पहचान गौर थाना क्षेत्र के गोनहा गांव के बिंदु रूप में हुई है।