सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन प्रेस क्लब सभागार में हुआ। अधिवेशन में सेव निवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। रचनात्मक योगदान के लिए 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले सेवानिवृत्त 10 कर्मचारियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल की ओर से एलके पांडेय के संयोजन में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 100 से अधिक लोगाें का उपचार, जांच कर निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, दयाशंकर वर्मा और महेश चंद्र त्रिपाठी, मंडलीय सचिव अवधेश यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में लगातार संघर्षरत है। हमें एकजुटता बनाए रखना होगा।
...
इन्हें किया गया सम्मानित
रामदत्त जोशी, वकील प्रसाद दूबे, जटाशंकर सिंह, गोपाल श्रीवास्तव, राम बहादुर सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, चंद्र किशोर श्रीवास्तव, सूर्यनरायन मणि त्रिपाठी, राममूर्ति सिंह, शीतल प्रसाद पांडेय आदि को अंगवस्त्र, प्रशस्त्रिपत्र देकर सम्मानित किया गया।