यूपी बोर्ड: पांच केंद्रों पर होगी अंक सुधार परीक्षा
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 18 सितंबर से होने वाली अंक सुधार परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एक जिला मुख्यालय और चार परीक्षा केंद्र तहसील क्षेत्र बने है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में आवेदन करने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 604 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार बोर्ड परीक्षा नहीं हुई। सरकार ने बिना परीक्षा कराए पिछले कक्षा के अंकों के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सभी परीक्षार्थी पास हो गए। लेकिन कुछ मेधावी परीक्षार्थी परीक्षा न होने से मायूस थे। तो सरकार ने ऐसे परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका दिया है। इसको लेकर 18 सितंबर से परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिले के 604 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। जिसमें हाईस्कूल के 251 इंटरमीडिएट के 353 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक न हो इसको लेकर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, जनता इंटर कालेज बभनान, नेंशनल इंटर कालेज हरैया, किसान इंटर कालेज परशुरामपुर और किसान इंटर कालेज भानपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस डीएस यादव बताया कि अंक सुधार को लेकर बोर्ड की परीक्षा के लिए पांजच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए एक जिला मुख्यालय और चार केंद्र तहसील क्षेत्र में बनाए गए हैं।