फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को योगी ने बनाया दंगा मुक्त प्रदेश : अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी को योगी ने बनाया दंगा मुक्त प्रदेश : अमित शाह
विज्ञापन

कहा-उत्तर प्रदेश में बाहुबली अब पुलिस से डरते हैं, कहते हैं गोली मत मारो
सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
यूपी को बताया देश का सर्वोत्तम प्रदेश, कहा-पलायन कराने वाले खुद छोड़ रहे हैं प्रदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त प्रदेश बना दिया है। प्रदेश से पलायन कराने वाले आज खुद प्रदेश छोड़ रहे हैं। यूपी में अब बाहुबली पुलिस से डरते हैं। गले में पट्टा डालकर खुद पुलिस के पास आते हैं और कहते हैं कि गोली मत मारो। ये बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को सांसद खेल महाकुंभ के उद्घाटन के मौके पर कहीं। शाह ने जनकल्याण की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनके क्रियान्वयन में यूपी देश में पहले नंबर पर है। विकास के मामले में उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम है। यूपी आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में सांसद खेल महाकुंभ के शुभारंभ के बाद शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज पहुंचे अमित शाह ने सबसे पहले युवाओं को साधा। उन्होंने युवाओं को जिगर का टुकड़ा बताया तो सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 189 करोड़ की 98 परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए शाह ने कहा कि एक तरफ योजनाओं का शुभारंभ हो रहा है तो दूसरी ओर बस्ती के हर युवा को खेल महाकुंभ से जोड़ने का काम हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए लोगों से पूछा कि क्या अब पूर्वांचल या पूरे प्रदेश में माफिया दिखाई देते हैं। शाह ने कहा कि जो लोग पलायन कराने आए थे, योगी जी ने उन्हीं का पलायन करा दिया। अब यूपी दंगा मुक्त प्रदेश बन चुका है और हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।
विज्ञापन

--
किसानों के लिए मोदी ने जो काम किया वह 75 साल में किसी पीएम ने नहीं किया : शाह
अमित शाह ने कहा कि किसानों के लिए मोदी ने जो काम किया है, वह 75 साल में किसी पीएम ने नहीं किया। यूपी में 46 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का लोन माफ किया गया। प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत दो करोड़ 53 लाख किसानों के खातों में 37 हजार करोड़ पहुंचे। 45 कृषि मंडियों को टैक्स फ्री किया गया। 27 मंडियों को कंप्यूटर से जोड़ा गया है। प्रदेश में नई चीनी मिलें खुली हैं। पहले पुलिस बाहुबलियों से डरती थी, लेकिन आज स्थिति उलट है। पहले आए दिन दंगे होते थे, अब दंगा कराने वाले प्रदेश छोड़ रहे हैं।
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री यूपी से सांसद हैं। उन्होंने यूपी और पूर्वांचल के लिए केंद्र सरकार का खजाना खोल दिया है। प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। यूपी को आवास योजना में पहला, एमएसएमई में दूसरा, स्वच्छ भारत योजना के तहत शौचालय बनाने में पहला स्थान मिला है। सबसे अधिक गैस सिलिंडर यहीं बांटे गए। पीएम स्वनिधि योजना में सबसे अधिक लोन भी यूपी में दिए गए। सबसे अधिक पौधे भी उत्तर प्रदेश में लगाए गए हैं। गन्ना, चीनी, आलू, मटर, आम, आंवला के उत्पादन में पहला स्थान हासिल करने वाला यूपी अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
--
ये लोग रहे मौजूद
जनसभा का संचालन सांसद हरीश द्विवेदी ने किया। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सदर विधायक दयाराम चौधरी, कप्तानगंज विधायक सीए सीपी शुक्ला, हर्रैया विधायक अजय सिंह, रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल, महादेवा विधायक रवि सोनकर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रुपम मिश्रा, जिला प्रभारी अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला समेत भाजपा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ा रही सरकार : योगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ना है। कोरोना महामारी के बाद तोक्यो में आयोजित ओलंपिक और पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। इन खिलाड़ियों को यूपी सरकार ने सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि खेल के प्रति प्रदेश के हर युवा में लगाव पैदा करने के उद्देश्य से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। बस्ती में खेल महाकुंभ को सांसद हरीश द्विवेदी व उनकी टीम ने नई ऊंचाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्ती से उनका विशेष लगाव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें