फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: व्यापारी पर गोली चलाने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
छपिया थाने में गिरफ्तार स्वर्ण व्यवसाई पर गोली चलाने वाले आरोपी।स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बभनान(बस्ती)। गोंडा जिले के छावनी थाना क्षेत्र के फूलपुर चौराहे (बभनान कस्बे के निकट) के पास स्वर्ण व्यवसायी पर गोली चलाने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इन आरोपियों से सर्राफा कारोबारी से लूट भी की थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

19 अप्रैल 2026 को गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर 10 सुभाष नगर वार्ड निवासी समर कसौधन पुत्र भगौती प्रसाद गोंडा जिले में स्थित सिसई रानी पुर में अपनी दुकान बंद करके घर आ रहे थे। रास्ते में फूलपुर के पास अज्ञात बदमाशों ने लूट की नीयत से उन पर गोली चला दी थी। जिससे वह घायल हो गए थे। उन्होंने गोंडा जिले के छपिया थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद छपिया एवं बस्ती जिले की गौर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास तेज कर दी थी।
पुलिस टीम ने बदमाशों की सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य स्रोतों के जरिये पहले पहचान की। पुलिस का दावा है कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी विवेक वर्मा निवासी ग्राम सिसई रानीपुर, थाना छपिया व अनुराग पांडेय उर्फ शिवम पांडेय निवासी मटेरिया थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा को सकदरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। चौकी प्रभारी बभनान छपिया घनश्याम वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें