विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के रमघटिया गांव के गोरखनाथ लाइन ढाबा के पास अयोध्या दर्शन कर गोरखपुर जा रहे श्रद्धालुओं की कार का अगला टायर फट गया। पीछे आ रही एक पिकअप कार के पीछे टकराकर हाईवे पर पलट गई। इससे कार सवार तीन को हल्की चोटें आईं। पिकअप चालक मौके से भाग निकला।
पुलिस ने बताया कि घायलों को एनएचएआई एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजवाया गया। कार सवार अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कर गोरखपुर जा रहे थे। कार सवार 45 वर्षीय छेदीलाल पुत्र गंगा तथा 40 वर्षीय सुरेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय निवासी मोहनापुर थाना शाहपुर गोरखपुर एवं श्रीकेश यादव पुत्र स्व. जंग बहादुर निवासी सिन्हा, थाना खोराबार गोरखपुर को मामूली चोटें आई हैं। संवाद