फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीबीआई अधिकारी बताकर 1.37 लाख की ठगी

Mon, 01 Apr 2024 05:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीबीआई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर साइबर अपराधियों ने मुंडेरवा क्षेत्र के कुरियार निवासी राम रक्षा से 1.37 लाख रुपये की ठगी कर ली। अपराधियों ने व्हाट्सएप कॉल करके बताया कि दिल्ली में दुष्कर्म करने के मामले में आपका बेटा पकड़ा गया है। उसे छुड़ाने के नाम पर रुपये मंगवा लिए।
विज्ञापन

राम रक्षा के अनुसार 24 फरवरी को सुबह 10 बजे उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। बात करने वाले ने क्राइम ब्रांच सीबीआई का अधिकारी बताया। कहा कि आपके बेटे ने चार दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया है। उसे पकड़कर लाया गया है। उसका मोबाइल फोन थाने में जमा है। यदि बेटे को छुड़ाना चाहते हो तो छोटे साहब और बड़े साहब एक-एक लाख रुपये लेंगे। किसी को मारने की आवाज भी फोन पर सुनाई दे रही थी। डर वश उसने नीतीश कुमार नाम के फोन पे यूजर पर 52 हजार रुपये और राजू अंसारी नाम पर 85 हजार रुपये भेज दिए। बाद में लड़के से बात हुई तो मामला फर्जी निकला। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें