फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक में भिड़ंत से तीन घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक में भिड़ंत से तीन घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। नगर पंचायत बभनान के पुलिस चौकी व गौर तिराहा के बीच आमने सामने दो बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए द्य सूचना पर पहुंचें चौकी प्रभारी बभनान दिलीप सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा।
विज्ञापन

पैकोलिया थाना क्षेत्र के भौखरी गांव निवासी रामकृष्ण 25 हर्रैया की तरफ से बभनान जा रहे थे। पुलिस चौकी के आगे पहुंचेने पर सामने से मोटरसाइकिल से आ रहे छपिया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी सुनील 24 की बाइक से भिड़ंत हो गई। घटना में राम कृष्ण की गाड़ी पर पीछे बैठे बबलू 32 की आंख में चोट लगने से रक्त स्राव शुरू हो गया। राम कृष्ण का पैर टूट गया। घटना में दूसरी बाइक पर सवार सुनील को भी गंभीर चोट लगी। मौके पर चौकी प्रभारी ने निजी चिकित्सक बुलाकर दोनों लोगों का प्रार्थमिक उपचार कराया बाद में 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा गया। चौकी प्रभारी बभनान ने बताया कि घटना में दूसरे बाइक सवार द्वारा हेलमेट पहने होने के कारण कम चोटें आई हैं। दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें