साइकिल चोर चाकू के साथ गिरफ्तार
कलवारी पुलिस ने एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के साथ की गिरफ्तारी
चोरी की पांच साइकिल, चार टार्च, तीन मोबाइल फोन बरामद
कलवारी (बस्ती)। कलवाली थाने की पुलिस ने एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के साथ की गई संयुक्त कार्रवाई में साइकिल चोर को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की पांच साइकिल, चार टार्च, तीन मोबाइल फोन, चाकू व अन्य सामान बरामद हुए।
प्रभारी एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद कुमार शाही व प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट गजेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली पीएचसी कलवारी के आगे सड़क पर चोरी की साइकिल लिए एक युवक मौजूद है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को मोहम्मद इरफान निवासी कुसौरी थाना कलवारी बताया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।