फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए मॉडल बूथ पर होगा सेल्फी प्वाइंट

Sat, 11 May 2024 11:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बनाए जाएंगे 69 मॉडल पोलिंग बूथ
विज्ञापन

सदर विधान में बनेंगे सर्वाधिक 21 माडल बूथ

हर्रैया 12, कप्तानगंज 11,रुधौली 8, महादेवा में बनेंगे 17 बूथ



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। संसदीय क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मॉडल पोलिंग बूथ अहम भूमिका निभाएंगे। इस बार लोकसभा चुनाव में 69 माॅडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इसमें सर्वाधिक 21 बूथ बस्ती सदर विधानसभा में होंगे। हर मा
इसके अलावा हर्रैया में 12, कप्तानगंज 11, रुधौली 8, और महादेवा में 17 माडल बूथ बनाए जाएंगे। इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट से लेकर कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मॉडल बूथ पर घुसते ही पहला काउंटर क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं का होगा। जहां पर बीएलओ बैठेंगी जो मतदाताओं को कई जानकारियां देंगी। दूसरा काउंटर सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों का होगा। यहीं पर व्हील चेयर उपलब्ध रहने के साथ एनएसएस के स्वयंसेवक भी मौजूद रहेंगे। तीसरा काउंटर किड्स बूथ होगा जहां पर बच्चों के खेलने के लिए खिलौने होंगे ताकि मतदान करने जाने से वाले महिला यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की देखेरख में अपने बच्चों को छोड़ सके। इसके आगे वाला काउंटर गर्भवती महिलाओं का होगा। यहां पर ठंडा पेयजल की व्यवस्था होगी। इसके अलावा मुख्य मतदान स्थल के सामने सेल्फी प्वाइंट होगा। जहां पर मतदाता यादगार के लिए फोटो खींच सकते हैं।
विज्ञापन




विधानसभा वार बनाए जाने वाले माॅडल बूथ

हर्रेया विधान सभा क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल सिकंदर पुर में बूथ नं. 154,155,156,157,158,159,160, प्राइमरी स्कूल हर्रेया बूथ नं. 360,361, मुरादीपुर 362, गर्ल्स स्कूल 363, भवानी प्रसाद रामदेव इंटर काॅलेज बूथ नं.364 शामिल है। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में प्री प्राइमरी मरवटिया बभनान बूथ नं. 55,56,57,58,59, भ्रटहा जंगल 60,61,63,64,65 बूथ शामिल है।



रुधौली विधानसभा क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल भानपुर बूथ संख्या 40,41, कोठिला 152,153, प्री प्राइमरी रुधौली 311, 312 व 313 को मॉडल बूथ बनाया जाएगा। बस्ती सदर विधानसभा में जीजीआईसी बूथ नं.200,201,202,203 व 204, सक्सेरिया इंटर कालेज बूथ नं.117, 118, 119, 120, 121, 122, 123 व 124 पांडेय गर्ल्स काॅलेज बूथ नं.181, 182, 183, 184, 185, 186, 187 व 188 का मॉडल बनाया जाएगा।
विज्ञापन




महादेवा विधानसभा में विजय प्रताप कालेज महसों बूथ नं. 97, 98, 99, 100, 101, 102, 103, 104, कृष्क इंटर कालेज खोरिया 184,185,186,187 व 188 तथा प्राइमरी स्कूल नेवारी बूथ नं.391, 392, 393 व 394 माडल बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें