‘समाजवादी विचारधारा के सिपाही लाएंगे बदलाव’
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के सिपाही बदलाव लाएंगे। पचवस गांव पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने मार्ग दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैनिक रोहित सिंह के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोग झोले में गेहूं देकर गरीबों को गुमराह करना चाहते हैं। हकीकत यह है कि रसोई गैस से लेकर डीजल, पेट्रोल के मूल्यों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। बेरोजगारी बढ़ी है, किसान, नौजवान परेशान हैं। यदि कुछ लोग भ्रम के शिकार हो रहे हैं तो समाजवादी कार्यकर्ता उन्हें सच्चाई बताएं और गुमराह होने से बचाएं। सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि समाज का शायद ही कोई वर्ग किसान, नौजवान, व्यापारी, अधिवक्ता, कर्मचारी बचा हो जो भाजपा सरकार की मनमानी का शिकार न हुआ हो। इसके लिए जागरूकता से प्रभावी कदम उठाने होंगे। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्य रूप से अमरेश सिंह, शेषमणि यादव, गोपाल प्रसाद, प्रेमजी यादव, कैप्टन हरिबख्श सिंह, सूबेदार गंगाशरण यादव, दीवानचंद यादव, धमेंद्र यादव, मनोज पाण्डेय, सुभाष यादव, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिंडारी, अरविंद सोनकर, अब्दुल वफा, ज्ञान चंद चौधरी, मो. हाशिम, अमित यादव, तूफानी यादव, श्याम सुंदर यादव, रन बहादुर यादव, दुर्गा यादव, संतराम यादव, जगदीश यादव, अभिषेक निसात, चिन्ता यादव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश यादव, पिन्टू, मो. साहिर, पंकज निषाद, विश्वम्भर चौधरी के साथ ही सपा के अनेक नेता, पदाधिकारी, सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।