फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान से सात सेंटीमीटर ऊपर बह रही सरयू

विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र में कटान करती सरयू नदी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
लाल निशान से सात सेंटीमीटर ऊपर बह रही सरयू
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। सरयू नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि सोमवार दिन में करीब चार बजे नदी लाल निशान 92.73 से 92.80 सेंटी मीटर ऊपर बह रही थी। अब पानी तटबंध और नदी के बीच बसे गांवों में फैल रहा है। यह गांव मैरुंड हो गए हैं।
विज्ञापन

बारिश व बाढ़ के चलते माझा क्षेत्र के पशुपालकों को हरे चारे के संकट का सामना करना पड़ रहा है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पानी का दबाव बढ़ गया है। विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, अशोकपुर ग्राम पंचायत के कई मजरे, आंशिक टेढ़वा गांव की ओर धीरे-धीरे पानी बढ़ रहा है। एसडीओ हरिश्चंद्र ने बताया कि जलस्तर बढ़ रहा , लेकिन तटबंध पर स्थित सामान्य है अभी खतरे जैसे हालात नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें