फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, संख्या रही कम

विज्ञापन
बेगम खैर गर्ल्स इंटर काWलेज में कोरोना गाइडलाइन के तहत कक्षाएं शुरू। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
पहले दिन बच्चों में दिखा उत्साह, संख्या रही कम
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना काल के कारण लंबे समय से बंद चल रहे माध्यमिक स्कूल सोमवार से विद्यार्थियों के लिए खुल गए। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ कक्षाएं संचालित की गईं। पहले दिन स्कूल आए विद्यार्थियों में उत्साह दिखा तो कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम रही।
हालांकि अधिकांश अभिभावक सहमति पत्र देकर बच्चों को स्कूल भेजने के तैयार हैं। लंबे समय से विद्यालय विद्यार्थियों के लिए बंद थे। शासन ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सोमवार से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। पहले दिन दो पालियों में कक्षाएं संचालित की गईं। पहली पाली सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे बनाई गई हैं। 50 फीसदी विद्यार्थी पहली पाली और इतने ही फीसदी विद्यार्थी दूसरी पाली में बुलाए गए।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, जीवीएम कांवेंट, सेंट जेवियर्स, दी सीएमएस, सरस्वती विद्या मंदिर, आरसीसी पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या पहले दिन कम रही, लेकिन विद्यार्थियों मे उत्साह दिखा। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 50 प्रतिशत छात्राओं के साथ कक्षाएं संचालित की जा रहीं हैं। सभी कमरों और कुर्सी-बेंच को सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस डीएस यादव ने बताया स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 50 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति में दो पालियों में कक्षाएं संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें