फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने बचाई महिला की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ ने बचाई महिला की जान
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। बभनान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक महिला की जान बचा ली। शुक्रवार सुबह आरपीएफ चौकी इंचार्ज भीम सिंह सिपाहियों के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त कर रहे थे। उसी समय प्लेटफार्म पूर्वी छोर पर एक महिला बैठी थी।
विज्ञापन

जब चौकी इंचार्ज की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने उससे टिकट दिखाने को कहा। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गोंडा जनपद के खोडारे थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली है। उसका पति दिव्यांग है। उसके ससुराली उसे प्रताड़ित करते हैं। वह नाराज होकर ट्रेन के सामने कूदकर जान देने के लिए आई है। महिला ने पति के मोबाइल फोन नंबर पर बात भी कराई। चौकी इंचार्ज ने महिला के पति को स्टेशन पर बुलाया। बाद में पति-पत्नी को समझा करपति के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घर से नाराज होकर स्टेशन पर पहुंची महिला का पति दिव्यांग है। घरेलू विवाद के चलते नाराज होकर वह स्टेशन पर पहुंची थी, उसके पति को बुलाकर उसे सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें