फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट कर अगवा करने के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपहरण के आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती घायल करन।
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव में मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे राम सुभग के घर पर चढ़कर मारपीट करने व पिस्टल लहराते हुए जबरन एक युवक को अगवा करने के आरोप में दो आरोपियों को गौर पुलिस ने बृहस्पतिवार को रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, बढ़नी गांव निवासी राम सुभग के घर पर रात में थाना क्षेत्र के सांवडीह गांव के रहने वाले विकास चौहान आकर किसी महिला से बातचीत करने लगा। इस पर उसने रात में बात करने का कारण पूछा तो विकास नाराज होकर मारपीट पर उतारू हो गया। बीच-बचाव करने आसपास के लोग पहुंचे तो उसने अपने कुछ दोस्तों को फोन कर बुला लिया। कुछ देर बाद उसके कुछ साथी कार में सवार होकर बढ़नी गांव में पहुंच गए और पिस्टल लहराते हुए मारपीट की और युवक सुमित यादव को जबरन अपनी गाड़ी में अगवा कर उठा ले गए।
आरोप है कि मनबढ़ों ने कार में कुछ दूर ले जाकर सुमित की पिटाई की। इस मामले में राम सुभग की तहरीर पर गौर पुलिस ने आरोपी विकास चौहान, समर पटेल उर्फ अजय और तीन अज्ञात पर गंभीर धाराओं में प्राथमिक दर्ज नामजद दोनों आरोपी गौर रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें