फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सइकिल सवार को टक्कर मारकर ट्रक में घुसी कार, पांच लोग घायल

विज्ञापन
कप्तानगंज के पिकौरा सानी के निकट कार ट्रक की टक्कर में क्षतिग्रस्त कार(संवाद) - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती घायल करन।
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के पिकौरासानी के पास बेकाबू कार साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया। घायलों में साइकिल सवार की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी गांव के निकट बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे बस्ती से हर्रैया की तरफ जा रही बेकाबू कार ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। कार लेकर भाग रहा चालक लोहे की होर्डिंग से टकरा गया। कार का एयरबैग खुलने से उसमें सवार में सोनी चौधरी (20) पुत्री आदित्य निवासी रसनी पुरानी बस्ती, चंदा यादव (25) पत्नी लक्ष्मण साकिन कचनी थाना लालगंज, राम अवतार निवासी छपिया मंझरिया थाना मुंडेरवा को हल्की चोटें आईं।
जबकि साइकिल सवार शिव प्रसाद चौधरी (45) निवासी रसूलपुर थाना पुरानी बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना वाले वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें